Inforanjan

  • होम
  • लाइफस्टाइल
    • फैशन
  • मनोरंजन
  • सेहत
    • खानपान
    • मानसिक स्वास्थ्य
  • पेरेंटिंग
    • मॉम की डायरी
  • किस्से कहानियां
    • सोशल
    • संस्मरण
    • कथा साहित्य
  • प्रकाशित करें
  • English
Inforanjan

Da Ni की कलम से - आज़माये हुये देशी नुस्खे

by Da Ni
July 3, 2020August 26, 2020272

आजकल घर से बाहर निकलना सुरक्षित नहीं है। ऐसी स्थिति में किसी तकलीफ के होने पर प्राथमिक उपचार की आवश्यकता होती है। इसके लिए कुछ घरेलू नुस्खे बता रही हूँ।

अक्सर सब्जी-फल काटते समय चाकू से उंगली या हाथ कट जाता है। कभी चोट गहरी लग जाती है तो खून निकल आता है और बंद नहीं होता है।

1. एक सूती साफ कपड़े के टुकड़े को पानी से नम करके फिर सरसों के तेल में भिगो कर चोट वाली जगह पर लगा कर बाँध दें तो थोड़ी देर में खून बंद हो जायेगा।
2. फिटकरी को गीला करके खून बहने वाली जगह पर दबा कर पकड़े रहें तो भी थोड़ी देर में खून बंद हो जायेगा।
3. चोट वाली जगह पर चूना लगाने से खून बंद हो जाता है।
4. बर्फ लगाने से भी खून बंद हो जाता है।
5. छोटे बच्चों को मुँह में चोट लगने से खून बहने लगता है तो शक्कर या चीनी खिला दें, खून बंद हो जायेगा।
6. बच्चे गिर जाते हैं तो सिर-माथे पर फूल जाता है; गुलुम या गूमड़ बन जाता, वहाँ पर ठंडा पानी लगा दें।
7. छोटे बच्चों के चोट से आई सूजन वाली जगह पर माँ का दूध लगा कर हल्का सा मल दें, सूजन कम हो जायेगी।
8. सूजन वाले स्थान पर हल्दी-चूना गरम करके कई बार लगाने से सूजन कम होती जाती है।
9. किसी स्थान पर चोट लगने से घाव हो जाता है। हाथों और पैरों के नाखूनों में चोट लग जाती है या पक जाता है तो एक चम्मच या छोटी कटोरी में थोड़ा सा सरसों का तेल और जरा सी हल्दी डाल कर धीमी आंच में पका कर चोट या पके घाव वाले स्थान पर लगा दें, एक पट्टी के छोटे टुकड़े में इस पकाये गए देशी मलहम को लगा कर हल्का गरम-गरम चोट वाले स्थान पर रखकर पट्टी बाँध दें। चोटिल अंग जल्द ही ठीक हो जायेगा।
10. सब्जी का मसाला भूनने पर जो तेल मसाले में से निकलता है, उसे पके हुए स्थान पर कई बार लगाने से आराम मिल जाता है।
11. बल तोड़ या घाव जल्द ठीक न होने पर, थोड़ी सी रुई को पानी में भिगो कर छोटी सी गोल पूड़ी बना लें। एक चम्मच में थोड़ा सा देशी घी या सरसों का तेल लेकर उस रुई को उसमें पका कर गरम-गरम, जितना सह सकें, उस स्थान पर बाँध दें, जल्दी आराम मिल जायेगा।
12. दाँतों में दर्द और सूजन होने पर कुछ बूँद सरसों के तेल में चुटकी भर हल्दी और सेंधा नमक मिलाकर दाँतों में लगा लें, जल्द आराम मिलेगा।
13. तकलीफ वाले स्थान पर एक लौंग या कपूर दबा लेने से भी आराम मिल जाएगा।
14. मुँह में छाले होने पर सरसों का तेल मुँह के अन्दर चारों तरफ लगा लें, थोड़ी देर बाद लार थूक दें, आराम मिलेगा।
15. पपड़िया कत्था मुँह में रखें इससे भी आराम मिलेगा।
‌16. सूखा नारियल या गरी का टुकड़ा मुँह में लेकर चूसने से भी आराम होगा।
17. एसिडिटी और गले में जलन होने पर आधा कप ठंडा दूध और आधा कप ठंडा पानी मिला कर पीने से लाभ होता है।
18. कई प्रकार के दर्द और मन अजीब होने पर कपूर चूस लो, आराम होगा।
19. अधिक मीठा खाने से मन मालिश करने या ठीक न लगने पर थोड़ा सा ही कोई भी नमक चाट लें, फर्क पड़ेगा।
20. अधिक भोजन खाने पर अफारा चढ़ता है तो छोटी इलायची चबाकर खा लो, आराम मिलेगा।

ये तो थे कुछ घरेलू नुस्खे। पर इसके बाद भी यदि आराम न मिले तो डाक्टर से अवश्य परामर्श ले लें। अब ऑनलाइन भी डाक्टरी परामर्श की सुविधा मिलने लगी है।

शेयर0
previous post
Da Ni की कलम से - बेरोजगारी
Jun 23, 2020
next post
Da Ni की कलम से - आस्था का वितान
Sep 09, 2020

फ़ेसबुक पर फ़ॉलो करें

Infoरंजन

ताज़ा लेख

विश्व पृथ्वी दिवस 2023 : इसी पृथ्वी को खोखला कर मना रहे हैं अर्थ डे

Girija JodhaApril 23, 2023May 2, 2023
April 23, 2023May 2, 2023

विरूपक्षा मूवी रिव्यू

Girija JodhaApril 22, 2023May 2, 2023
April 22, 2023May 2, 2023

टिम कुक ने भारत के पहले एप्पल स्टोर का किया उद्घाटन

Girija JodhaApril 19, 2023April 19, 2023
April 19, 2023April 19, 2023

इल्म का फिल्मी सफ़र और जुल्मी दुनिया

Dr. DushyantNovember 8, 2022
November 8, 2022

इतिहास के दुख में लिपटा कहानी का सुख

Dr. DushyantOctober 8, 2022October 8, 2022
October 8, 2022October 8, 2022

कौन था ‘पश्चिम का शंकराचार्य’ ?

Dr. DushyantAugust 12, 2022August 12, 2022
August 12, 2022August 12, 2022

लोकप्रिय लेख

हींग कचौरी की खुशबू

Dr. DushyantNovember 1, 2020February 6, 2021
November 1, 2020February 6, 20212186

ला फिएस्ता !

Swa:BaniOctober 24, 2020October 8, 2022
October 24, 2020October 8, 20221987

नोबेल साहित्‍य पुरस्‍कार में भारतीय दावेदारी

Dr. DushyantOctober 17, 2020November 2, 2020
October 17, 2020November 2, 20201717

बंदूक चलेगी तो अपना निशाना भी ढूंढ़ ही लेगी

Dr. DushyantNovember 23, 2020November 26, 2020
November 23, 2020November 26, 20201636

होनी : समीर रावल की लिखी

Sameer RawalOctober 3, 2020February 6, 2021
October 3, 2020February 6, 20211616

सुर की बारादरी के फूल और कांटे

Dr. DushyantAugust 31, 2020November 2, 2020
August 31, 2020November 2, 20201319
DMCA.com Protection Status
  • About us
  • Contribute
  • Newsletter
  • RSS Feeds
  • Terms of Service
  • Privacy Policy
  • Affiliate Disclosure
Copyright © 2019-2022 - inforanjan.com. All Right Reserved.
Inforanjan
FacebookTwitterPinterestEmail
  • Home
  • Lifestyle
  • Technology
  • Health
    • Diet & Nutrition
    • Women Health
    • Mental Health
  • Parenting
    • Kids
    • Teenagers
    • Education
    • Mom’s Diary
  • Entertainment
    • Stories
    • Social
  • Business
  • हिन्दी