कुर्ती का टशन

कुर्ती को हमेशा traditional outfit माना जाता था। वो सिर्फ सलवार या चूड़ीदार के साथ ही पहनी जा सकती है, ऐसा मानते थे। लेकिन अब उसे देखने का नज़रिया बदल रहा है। उसका ढांचा भी बदल रहा है। अब अलग-अलग तरह की कुर्तियाँ हैं बाज़ार में और उन्हें भी अलग-अलग तरीके से स्टाइल किया जा सकता है। उन्हें traditional से लेकर वेस्टर्न लुक तक दिया जा सकता है।

अगर आपके पास भी बहुत सारी कुर्तियाँ हैं और आप उन्हें वही ब्लैक या व्हाइट लेगिंग के साथ पहन कर बोर हो गईं हैं तो आपके लिए हैं कुछ खास कुर्ती स्टाइलिंग आइडियास –

 

 

1  द जीन्स लुक

लॉन्ग ए लाइन कुर्ती के लिए जीन्स एक परफेक्ट पार्टनर है। टाइट फिटेड जीन्स हो या हाइ राइस जीन्स या स्ट्रेट जीन्स सब पर लॉन्ग कुर्ती बहुत फबती हैं। ये उन्हें एक मॉडर्न टच भी देता है और हर कलर की कुर्ती के सवाल का जवाब है ये जीन्स। इसके साथ अगर हों, हैवी इयरिंग्स और लोफेर्स, तो फिर आपका पूरा लुक तैयार।

 

2  स्टाइल विथ स्कर्ट

कुर्ती को स्टाइल करने के लिए स्कर्ट बहुत ही अच्छा ऑप्शन है। आम तौर पर शॉर्ट कुर्ती के साथ लॉन्ग स्कर्ट बहुत अच्छी लगती है। पर आप लॉन्ग कुर्ती के साथ लॉन्ग स्कर्ट स्टाइल करना चाहती हैं तो भी कर सकती हैं पर स्कर्ट में थोड़ा ज़्यादा फ्लेर हो और दोनों का कलर कॉम्बिनेशन सही हो तो ये लुक भी अच्छा लगेगा। इसके साथ, आप कोई बढ़िया स्कार्फ लें तो लुक और बेहतर हो जाएगा। इसके साथ ही अगर गहरा काजल और जूती हो तो अलग ही लुक क्रिएट हो जाएगा।

 

3 पेयर्स ऑफ़ पलाजों पेंट्स

पलाजों पेंट्स काफी वक़्त से ट्रेंड में हैं जो लंबी कुर्तियों के लिए बहुत अच्छा ऑप्शन है। ये भी बहुत प्रिंट्स में आते हैं और आप इसके साथ बहुत एक्सपेरिमेंट भी कर सकते हैं। पलाजों पेंट्स कम्फर्टेबल होने के साथ-साथ बहुत stylish भी दिखते हैं। इसे आप हील्स के साथ पहन सकते हो। ये एक अच्छा पार्टी वियर ऑप्शन हो सकता है।

4  फ़िट लुक्स इन स्लिम पेंट्स

स्लिम पेंट्स आज के टाइम में लेगिंग की जगह ले रही हैं। ये लेगिंग जैसी होती हैं लेकिन उससे बहुत comfortable। ये भी लॉन्ग ए लाइन कुर्तिस के लिए पर्फेक्ट मैच हैं।

5  एथनिक विथ धोती पेंट्स

ये बहुत ही ट्रैंडी आउटफिट है। अगर आपके पास फ्लेर्ड और शॉर्ट कुर्ती है तो वो धोती पेंट्स के साथ बहुत अच्छी लगेंगी। ये गर्मियों में बहुत comfortable भी रहता है और फंकी इंडो वेस्टर्न लुक भी देता है। आप चाहें तो इसके साथ traditional प्रिंट वाला पोटली बैग भी ले सकती हैं

 

 

6  ब्लेंडेड विथ जैकेट्स

जैकेट किसी भी नॉर्मल आउटफिट को अलग ही लेवेल पर ले जा सकता है। प्लेन कुर्ती को आप प्रिंटेड और प्लेन दोनों ही जैकेट्स के साथ स्टाइल कर सकती हैं। प्रिंटेड कुर्ती के साथ डेनिम जैकेट बहुत अच्छा लगेगा। जीन्स और कुर्ती के साथ डेनिम जैकेट लें तो बहुत ही कूल और हिप्पी लुक आ सकता है।

 

अब आप भी अपनी बोरिंग कुर्ती से कुछ इंट्रेस्टिंग लुक्स क्रिएट कर ही दीजिये। अगर आपने इसमें से कुछ ट्राई किया है या करना चाहती हैं तो कमेंट सेक्शन में ज़रूर बताइएगा।

पसंद आया तो कीजिए लाइक और शेयर!

आप इसे भी पढ़ना पसंद करेंगे

देह गगन में समंदर हज़ार

Dr. Dushyant

टिम कुक ने भारत के पहले एप्पल स्टोर का किया उद्घाटन

Girija Jodha

कौन था ‘पश्चिम का शंकराचार्य’ ?

Dr. Dushyant

साइंस का नोबेल मिलता है, धर्म ठुकरा देता है

Dr. Dushyant

मिल जा कहीं समय से परे

Dr. Dushyant

स्टाइल और ट्रेडिशन की जुगलबंदी : इंडो-वेस्टर्न साड़ी ऑन दिवाली

Era Tak